TMT सरिया की खरीद का निर्णय करने मे समझदारी बरतें व ध्यान दे

TMT सरिया की खरीद का निर्णय करने मे समझदारी बरतें व ध्यान दे

स्टील हर निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।  इसकी तुलना मनुष्य की हड्डियों के ढाँचे (skeletal) से की जा सकती है जो मनुष्य की पूर्ण आयु तक रहती है। ठीक उसी ही तरह से  निर्माण के कई आंतरिक व बाहरी डिजाइन मे परिवर्तन हो सकता है परंतु लोहे व सीमेंट की नीव निर्माण की पूर्ण आयु तक वही रहती है।

 

किसी भी निर्माण की लागत मे जमीन, निर्माण सामग्री व फिनिशिंग मुख्य भाग होते है।  निर्माण मे फिनिशिंग की लागत ग्राहक के बजट पर निर्धारित होती है और उसको प्रीमियम क्लास/मीडियम क्लास या एकोनोमी क्लास मे बाँटा जा सकता है।  उदाहरण स्वरूप प्रीमियम क्लास फिनिशिंग निर्माण  की लागत एकोनोमी क्लास की लागत से लगभग 100 – 300% अधिक हो सकती है।

 

निर्माण की लागत को मुख्य रूप से दो भागो मे बाँटा जा सकता है :-

  1. जमीन का मूल्य जमीन के मूल्य मे जमीन की लागत, क्षेत्रफल, रेजिस्ट्रेशन चार्जेस, स्टैम्प डयूटी चार्जेस शामिल होता है। यह सब एरिया से एरिया, रीज़न से रीज़न, प्रदेश  से प्रदेश बदलता रहता है पर इसका कोई मापदंड भी नहीं है।

 

  1. सिविल निर्माण सामग्री – निर्माण सामग्री की लागत औसतन स्टैंडर्ड होती है और उनके खर्चो का ब्रेकअप और उनके लागत के खर्चो का ब्रेकअप इन भागो मे बांटा जा सकता है:

 

इस ग्राफ से यह निकलता है कि निर्माण सामाग्री मे TMT सरिया की अनुमानित लागत मात्र 15% ही होती है ।  TMT सरिया निर्माण मे इस्तेमाल होने वाली उन धातुओ मे से एक है जो निर्माण की पूरी आयु तक साथ रहती है व जिनको बदला नहीं जा सकता।  इसलिए यह अति आवश्यक है कि TMT सरिया की ख़रीदारी मे हमे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिये और उच्च क्वालिटी की सरिया की ही खरीद करनी चाहिये।

 

उच्च क्वालिटी की TMT सरिया साधारण सरिया के मुक़ाबले थोड़ी महँगी जरूर होती है क्योंकि उसमे उच्च क्वालिटी का raw material, बेहतर quenching टेक्नालजी, मजबूत रोलिंग उपकरण  इत्यादि का इस्तेमाल होता है।  नीचे दिये गए उदाहरण से यह स्पष्ट होता है कि उच्च क्वालिटी की TMT सरिया का इस्तेमाल ही उच्च क्वालिटी TMT सरिया कि खरीद सही व स्मार्ट तरीका है। 

 

विवरण

 

 

 

लगभग निर्माण का क्षेत्रफल  (A)

5,000 sq. ft.

लगभग निर्माण कि लागत (B)

Rs.1,000/-  per sq. ft.

लगभग इकॉनमी क्लास फिनिश कि लागत (C)

Rs. 1,000/- per sq. ft.

कुल निर्माण कि लागत  (D = A X (B+C) )

Rs.1,00,00,000/-

अनुमानित TMT सरिया की लागत प्रतिशत मे (चार्ट के अनुसार )

15%

TMT सरिया प्रयुक्त का मूल्य

Rs.15,00,000/-

अनुमानित TMT सरिया का मूल्य लेबर व भाड़े सहित

Rs.50,000/- per M.T.

अनुमानित TMT सरिया की मात्रा  

30 M.T.

उच्च क्वालिटी की TMT सरिया का अनुमानित अधिक मूल्य

Rs.5,000/- per M.T.

उच्च क्वालिटी की TMT सरिया के इस्तेमाल मे अधिक लागत

Rs.1,50,000/-

उच्च क्वालिटी की TMT सरिया के इस्तेमाल से एकोनोमी क्लास बिल्डिंग मे अधिक लागत (प्रतिशत मे)

1.5%

 

ऊपर दी हुई टेबल से यह सिद्ध होता है कि उच्च क्वालिटी कि TMT सरिया के इस्तेमाल से निर्माण मे कुल 1.5% की ही अधिक लागत आती है जो कि कुल लागत के मुक़ाबले बहुत मामूली है जब आप इस पर गौर करते है कि कोई भी निर्माण कई पीड़ियों के लिये किया जाता है।

 

अगर हम एक प्रीमियम क्लास फिनिश के निर्माण कि लागत को एकोनोमी क्लास फिनिश के निर्माण से मात्र दुगुना मानते है तो उसमे उच्च क्वालिटी कि TMT सरिया के इस्तेमाल से निर्माण मे मात्र 1% की ही बड़त आती है।

 

उच्च गुणवत्ता वाली TMT सरिया के इस्तेमाल के अन्य फायदे भी होते है जैसे अधिक वजन सहने की क्षमता, अधिक लचीलापन, सीमेंट कंक्रीट से ज्यादा मजबूत पकड़, भूकंप सहने की ज्यादा क्षमता व प्रति किलो अधिक लंबाई। इन सब फायदों के कारण उच्च गुणवत्ता वाली TMT सरिया साधारण सरिया के मुक़ाबले और भी फायदेजनक साबित होती है।

 

हम सभी व्यापारी बंधु, वितरक बंधु और विक्रेता बंधु से आग्रह करते है कि आप अपने ग्राहको को उच्च क्वालिटी की TMT सरिया की खरीद के लाभ व खरीद के लिए प्रेरित करेंगे ।  TMT सरिया निर्माण के अन्त तक निर्माण के साथ रहती है और इसलिए यह अति आवश्यक है कि इसकी खरीद उसी कंपनी व ब्राण्ड से कि जाए जिसके पास सही तकनीक, सही उपकरण, सही क्वालिटी कंट्रोल, सही मैनेजमेंट एथिक्स हो क्योंकि TMT सरिया की खरीद निर्माण को दीर्घायु तो प्रदान करती ही है साथ ही TMT सरिया निर्माण की लागत मे आपके ग्राहको को बचत भी प्रदान करती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *